छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों की महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 45 से 50 किलोग्राम वजन में हरियाणा की मंजित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 50 से 56 किलोग्राम में आर.एस.पी.बी. की अंकुश, 56 से 62 किलोग्राम में हरियाणा की रीना और 62 से 72 किलोग्राम वर्ग में पंजाब की सिमरन ने पहला स्थान हासिल किया।
News On AIR | September 23, 2023 8:17 PM | Chhattisgarh
रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन