रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा सोमवार से शटल बस सेवा शुरू होगी। निगम, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर घंटे बस चलाएगा। निगम के अनुसार 20 अप्रैल तक अयोध्या के लिए करीब 50 बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसें बाईपास स्थित अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंचाएंगी। लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। चारबाग से 20 से अधिक बसें, जबकि आलमबाग और कैसरबाग से 15-15 बसें चलाई जाएंगी।
Site Admin | April 15, 2024 6:56 PM
रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा शटल बस सेवा शुरू होगी