रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का हुआ आगाज

रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का कल आगाज हुआ। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में झारखंड और बिहार के 90 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इनमे प्रदर्शन के आधार पर 36 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का चयन किया जाएगा, जो महाराष्ट्र के लोनावला में 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारतीय नौसेना बेस- आईएनएस शिवाजी पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला