April 3, 2024 3:34 PM

printer

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए  मटका फोड़, मटका रेस तथा म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए  मटका फोड़, मटका रेस तथा म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल स्यूरी की शारदा, मटका दौड़ में महिला मंडल खील घमरेहड़-2 की प्रीता देवी तथा म्युजिकल चेयर रेस में महिला मंडल भचकेहड़ा टिकरू की रीनू प्रथम स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल 43, मटका दौड़ में 19 तथा म्युजिकल चेयर रेस में कुल 43 महिला मंडलों ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला