लंबे समय से छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने शराब दुकानों में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। वर्तमान में शराब बोतल पर अंकित क्यू.आर. कोड को स्कैन करके नगद भुगतान के जरिये विक्रय किया जा रहा है। अब ऑनलाइन भुगतान और यूपीआई के माध्यम से कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू हो जाने से शराब दुकानों में निर्धारित राशि से अधिक राशि नहीं ली जा सकेगी।
Site Admin | May 21, 2024 7:58 PM
राज्य सरकार ने शराब दुकानों में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने का फैसला किया