राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीदने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। कृषि विभाग ने 60 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य रखा था, लेकिन अबतक 25 प्रतिशत ही धान खरीद होने की वजह से यह निर्णय़ लिया है। पूरे राज्य में 562 पैक्स के माध्यम से धान क्रय हो रहा है। इसके अलावा प्रखंडों, अनुमंडलों औऱ जिलों में भी एमएसपी केंद्र बनाये गये हैं। इधर, धान बेचने वाले 19 हजार 700 से ज्यदा किसानों को पहली किस्त की राशि हस्तांरित की जा चुकी है।
Site Admin | March 30, 2024 2:24 PM
राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीदने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की