झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह मठारू ने कहा है कि राज्य सरकार की बहुत सी सरकारी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बेहतर व्यापारी बन सकते हैं।
जमशेदपुर दौरे के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ज्योति सिंह मठारू ने कहा कि सिखों कि छह जातियों लोहार, छिम्बा, नाई, कमयार, कहार, स्वर्णकार को जाति प्रमाण पत्र मिलेगा।
इससे जुड़ी फ़ाइल को मुख्यमंत्री से बातचीत कर कार्मिक विभाग तक पहुंचा दिया गया है। उम्मीद है कि अन्य राज्यों की झारखंड में भी इन जातियों को प्रमाण पत्र मिलना शुरु हो जायेगा।