राज्य सरकार की ओर से गुमला जिले में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम के इस चौथे चरण में जरूरतमंद लोगों को हक और अधिकार देने और विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुमला और लोहरदगा जिले में लगभग 350 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। गुमला के पंद्रह हजार से अधिक लाभुकों और लोहरदगा के बारह हजार से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।
इधर, लोहरदगा सदर प्रखंड की जुरिया पंचायत के लाभुकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपना अनुभव साझा किया।
Site Admin | September 5, 2024 10:17 PM
राज्य सरकार की ओर से गुमला जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन