असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं। आज विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि संदिग्ध मतदाताओं के खिलाफ फॉरेनर ट्रिब्यूनल में अब तक दो लाख 44 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं। श्री सरमा ने यह भी बताया कि कुल मामलों में से एक लाख 47 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जिन नागरिकों की संदिग्ध मतदाता के रूप में पहचान की गई है, वे राज्य में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते।
News On AIR | September 11, 2023 10:00 PM | असम विधानसभा
राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा