राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरु कर दिये गये हैं। इस सिलसिले में पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से वोटर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविन्द आनंद और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रही झंडी दिखाकर मतदाता जागरुकता रथ को रवाना किया। इस दौरान सेल्फी और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर उपायुक्त अन्नय मित्तल ने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाता सूची में नये वोटरों को जोड़ने की पहल की जायेगी।