July 10, 2024 6:15 PM

printer

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है। इस कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। पतरातू में यह टीम दो दिनों तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। टीम में सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के साथ छह अन्य अधिकारी शामिल हैं।

 

पहले दिन आयोग की टीम राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी जबकि कल जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला