May 5, 2024 6:28 PM

printer

राज्य में लोकसभा सीट के लिए अब तक 68 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया

राज्य में लोकसभा सीट के लिए अब तक गिरिडीह, धनबाद, रांची  और जमशेदपुर में 68 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया है। इनमें से सबसे ज्यादा जमशेदपुर से बीस, धनबाद से अठारह, रांची से सत्रह और गिरिडीह से तेरह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। इसके बाद चतरा से आठ, हजारीबाग से दो और कोडरमा से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है। इस तरह अब 57 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। इधर गांडेय उपचुनाव के लिये 11 नामांकन सही पाए गये ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला