राज्य में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इस चरण में पहली जून को संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। गोड्डा, दुमका और राजमहल संसदीय क्षेत्र में एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दुमका में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहाँ से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। गोड्डा से भाजपा के डॉ निशिकांत दुबे और राजमहल सीट से ताला मरांडी उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इंडी गठबंधन की तरफ से गोड्डा संसदीय क्षेत्र से प्रदीप यादव, राजमहल से विजय हांसदा और दुमका से नलिन सोरेन चुनावी मैदान में हैं।
Site Admin | May 27, 2024 7:56 PM
राज्य में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर है