राज्य में लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार का शोर और तेज

 
राज्य में लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार का शोर और तेज हो गया है। सभी दल आखिरी दो चुनावी रण को जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता तूफानी दौरा कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज बोकारो के चन्द्रपुरा और धनबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। श्री सोरेन ने लोगों कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा इंडी गठ बंधन के कई नेता मौजूद थे। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी में पार्टी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला