July 10, 2024 5:47 PM

printer

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के कल से फिर सक्रिय होने की संभावना

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के कल से फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कल रांची, दुमका, हजारीबाग, देवघर, गिरडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, खूंटी, बोकारो और गुमला में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में 15 जुलाई तक बादल छाने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला