July 13, 2024 7:40 PM

printer

राज्य में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है

राज्य में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इनकी नियुक्ति के लिए बनी नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका कल झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने तेईस सौ तेरासी पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी किया था। प्रार्थी ने नियमावली की कुछ शर्तों को असंवैधानिक बताते हुए अदालत से नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने का आग्रह किया था। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला