राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। चतरा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हज़ारीबाग़ से 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में चतरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई एमएल के विनोद सिंह और हज़ारीबाग़ सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल तथा कांग्रेस के जे पी भाई पटेल के बीच मुख्य मुकाबला है।
Site Admin | May 20, 2024 4:36 PM | Elections 2024 | jharkhand news
राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा