राज्य में छठे चरण के तहत कल रांची समेत चार सीटों पर 63 दशमलव 76 प्रतिशत मतदान हुए। धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और रांची लोकसभा सीटों के लिए आठ हजार नौ सौ तिरेसठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में वोटिंग हुई। इस चरण के मतदान में 93 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदानकर्मियों ने ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत को लगातार अपडेट किया जा रहा है। श्री कुमार ने संभावना जताई कि पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों के आधार पर आज मतदान के प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है।
Site Admin | May 26, 2024 7:03 PM
राज्य में छठे चरण के तहत कल रांची समेत चार सीटों पर 63 दशमलव 76 प्रतिशत मतदान हुए