August 4, 2024 9:43 PM

printer

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैंः संजय सेठ

 रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा रांची में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। इससे राज्य की छवि खराब हो रही है।

 

मौके पर श्री सेठ ने कहा कि रांची में बहुत जल्द केंद्र सरकार के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। 200 बेड वाले इस हॉस्टल में कामकाजी महिलाएं रह सकती हैं। इसके लिए राज्य सरकार से उन्होंने जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला