राज्य में कमजोर पड़े मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक राज्य में मानसून के विस्तार का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम केन्द्र रांची ने आज और कल गढ़वा, कोडरमा, देवघर, रांची और सिमडेगा सहित पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। पूूरे राज्य में बारिश की यह स्थिति 13 जुलाई तक रहेगी।