राज्य भर में मतदाताओं के लिए 25 जुलाई से नाम जांचो अभियान चलाया जायेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि इस दिन सभी जिलों में मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची की प्रति और प्रपत्र छह, सात तथा आठ के साथ बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता अपने नाम की जांच करने के बाद अपनी सेल्फी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट कर सकते हैं।
Site Admin | July 23, 2024 8:42 PM
राज्य भर में मतदाताओं के लिए 25 जुलाई से नाम जांचो अभियान चलाया जायेगा