July 14, 2024 8:48 PM

printer

राज्य के स्वास्थ्य सह खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास किया

राज्य के स्वास्थ्य सह खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कल पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा में नगर विकास विभाग के अंतर्गत कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अमृत 20 की निधि से कुल 40 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिसका कुल प्राक्कलन राशि लगभग 5 करोड़ 81 लाख 17 हजार रुपए है। इसमे नागरिक सुविधा मद में कुल 15 योजना, सड़क परिवहन मद में 24 और अमृत 20 के मद में एक योजना शामिल हैं। इसके माध्यम से सामुदायिक भवन का निर्माण, सौंदर्यीकरण, छठ घाट निर्माण, सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला