राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आज पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विभाग में साढ़े चार वर्षा का उन्हें काम का अनुभव है। राज्य सरकार के संसाधनों और मापदंड के अनुसार आगे भी काम किया जाएगा।
इधर बैद्यनाथ राम ने आज उत्पाद विभाग का जिम्मा संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कहा कि उनका विभाग राजस्व संग्रह से जुड़ा हुआ है। मंत्री ने कहा कि सही तरीके से राजस्व का संग्रह हो और अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे यह उनकी प्राथमिकता है। साथ ही कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।