राज्य के विभिन्न जिलों में कल लोकअदालत का आयोजन किया गया। इसके तहत राज्य भर में दस लाख तेरह हजार चार सौ अठाइस मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में 116 करोड़ रूपये से अधिक का निपटारा किया गया। इसके अंतर्गत हाईकोर्ट से लेकर अनुमंडल न्यायालयों में लोक अदालत लगायी गयी थी। लोक अदालत के लिए सभी जिलों की न्यायालयों में विशेष बेंच का गठन किया गया था। निष्पादित मामलों में बैंक से संबंधित, आपराधिक कार्यकारी सुलहनीय मामले, श्रम, भूमि अधिग्रहण, दुर्घटना दावा, वैवाहिक, चेक बाउंस एवं अन्य शामिल हैं। झारखंड हाईकोर्ट में कुल 54 मामलों का निपटारा किया गया।
Site Admin | July 14, 2024 8:54 PM
राज्य के विभिन्न जिलों में कल लोकअदालत का आयोजन किया गया