राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज ग्रीन लोहरदगा कैंपेन की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने लोहरदगा के बीएस कॉलेज परिसर में पौधे लगाये। मौके पर मौजूद पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू और उपविकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भी पौधे लगाये। गौरतलब है कि इमरजेंसी केयर संस्था ने ग्रीन लोहरदगा कैंपेन के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री डॉक्टर उरांव ने कहा कि पेड़ लगाना और उन्हें बचाना हमसब का दायित्व है।
Site Admin | June 19, 2024 8:08 PM
राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज ग्रीन लोहरदगा कैंपेन की शुरुआत की