July 15, 2024 7:31 PM

printer

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज पुलिस मुख्यालय में मोहर्रम पर राज्य में विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक की

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज पुलिस मुख्यालय में मोहर्रम पर राज्य में विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में डीजीपी ने मोहर्रम पर राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की। वैसे जिलों में जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई हैं, उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में एडीजी संजय आनन्द राव लाठकर, आईजी अमोल विनुकांत होमकर, आईजी प्रभात कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला