राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है। वहीं झारखंड में बीस जून के आसपास मॉनसून के दस्तक देेने की संभावना है। ऐसे में इससे पहले गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Site Admin | June 15, 2024 7:34 PM
राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का असर