राज्य के नौ जिलों में फैले चार लोक सभा सीटों के लिए 7595 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 64 लाख 38 हज़ार छत्तीस मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें सिंहभूम सीट के लिए 14 लाख 47 हज़ार 5 सौ 52 खूंटी के लिए 13 लाख 26 हज़ार 1 सौ अड़तीस, लोहरदगा के लिए 14 लाख, 41 हज़ार 3 सौ दो और पलामू के लिए 22 लाख 43 हज़ार 34 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 32 लाख 29 हज़ार 39 महिला, 1 लाख 3 हज़ार 7 सौ 68 दिव्यांग, 35 हज़ार दो सौ 35 पचासी से अधिक और 4 सौ 81 मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं। आज हो रहे इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Site Admin | May 13, 2024 6:33 PM
राज्य के नौ जिलों में फैले चार लोक सभा सीटों के लिए 7595 मतदान केंद्र बनाए गए