राज्य के दिव्यांग विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दे सकते हैं। नेशनल स्कॉलरशिप पाने का मौका 31 अक्टूबर तक है। इस संबंध में राज्य के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सूचना जारी की है।
विभाग द्वारा बताया गया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप मिलनी है। इसके लिए इस स्कॉलरशिप का पोर्टल 30 जून से शुरू किया जा चुका है।
पोर्टल पर कक्षा नौ और दसवीं के लिए प्री मैट्रिक, ग्यारहवीं से पीजी डिग्री और डिप्लोमा के लिए पोस्ट मैट्रिक तथा टॉप क्लास स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत अलग-अलग तिथियों तक आवेदन दर्ज करने होंगे। प्री मैट्रिक के लिए 31 अगस्त 2024 तक जबकि पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।