राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आम से लेकर खास मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आम से लेकर खास मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा गया। केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपने परिवार के साथ कोडरमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाराडीह में बने बूथ संख्या एक सौ छियानबे पर अपना वोट डाला। इधर चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हजारीबाग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुपाद स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी ने रजरप्पा के बूथ नंबर एक सौ छियानबे पर मतदान किया। गिरिडीह से चुनाव लड़ रहे विनोद सिंह ने बगोदर के खंबरा स्थित मतदान केन्द्र और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के राजधनबार स्थित कोदाई बांक, हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग और कांग्रेस प्रत्याशी जे पी भाई पटेल ने विष्णुगढ़ प्रखण्ड के चानों स्थित  मतदान केन्द्र में वोट डाला। इधर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने रामगढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में वोट डाला है। वह मां निर्मला देवी और पिता योगेंद्र साहू के साथ पहुंची और मताधिकार का प्रयोग किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला