राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रांची के अलावा चतरा, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्यभर में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। दुमका में सबसे अधिक 92.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
News On AIR | September 26, 2023 8:18 PM | Jharkhand | रांची
राज्य के कई हिस्सों में दोपहर से रूक-रूककर तेज बारिश हुई