लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य के कई जिलों में विशेष पहल कि जा रही है। चतरा जिला प्रशासन ने विद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब की सहायता से विद्यालयों में थीम बेस्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। साथ ही जिले के सुदूरवर्ती और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि चौपाल के साथ मतदाताओं को बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। वहीं, गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भेज कर मतदान की अपील की है।सिमडेगा जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Site Admin | May 2, 2024 5:36 PM
राज्य के कई जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कि जा रही है विशेष पहल