राज्य के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गयी है। आज जिन जिलों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है उनमें सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, देवघर और धनबाद भी शामिल हैं। जबकि कल रांची के अलावा पलामू, गढ़वा चतरा और लातेहार के इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
Site Admin | August 6, 2024 5:50 PM
राज्य के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है