राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मॉनसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 सितंबर तक कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। आज और कल के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
News On AIR | September 25, 2023 8:52 PM | Jharkhand | रांची
राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश