July 14, 2024 8:43 PM

printer

राज्य के उपर निम्न दबाव बना हुआ है

राज्य के उपर निम्न दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से आज राज्य में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चतरा, लोहरदगा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावा जिले में भारी बारिश को लेकर  यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार  राज्य के अन्य जगहों पर भारी बारिश होने  और वज्रपात होने के आसार है।

 

निम्न दबाव का असर एक से दो  दिनों तक रहने की आशंका है, जिसके बाद बारिश कम हो जायेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक जून से अबतक 1 सौ इकसठ दशमलव एक मिलीमीटर ही बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 49  फीसदी कम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला