राजधानी देहरादून में दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई, जबकि राज्य में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 20 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उधर, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते 100 से अधिक अवरूद्ध मोटर मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं।
Site Admin | August 16, 2024 6:26 PM
राज्य के अधिकांश जिलों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी