राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज घोषणा की कि संसद के उच्च सदन से आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का निलंबन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने सदन में कहा कि संजय सिंह को पिछले साल 24 जुलाई को विशेषाधिकार समिति द्वारा अपना निष्कर्ष प्रस्तुत करने तक सदन से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि श्री संजय सिंह के खिलाफ लंबित मामलों पर राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने कल 77वीं और 78वीं रिपोर्ट पेश की। श्री धनखड़ ने कहा कि समिति ने सभी मामलों में संजय सिंह को परिषद के विशेषाधिकार के उल्लंघन का दोषी माना लेकिन साथ ही सिफारिश की कि वे पहले ही इसके लिए पर्याप्त सजा भुगत चुके हैं।
Site Admin | June 27, 2024 9:16 PM
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के उच्च सदन से आप सांसद संजय सिंह का निलंबन रद्द किया