राज्यवासियों को इसी महीने से 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलने लगेगा। इस सिलसिले में ऊर्जा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। संकल्प के अनुसार राज्य के वैसे सभी उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जो 200 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं। राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 45 लाख से अधिक है। इनमें 41 लाख से ज्यादा उपभोक्ता 200 यूनिट मुफ्त बिजली के दायरे में आयेंगे।
Site Admin | July 11, 2024 4:15 PM
राज्यवासियों को इसी महीने से 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलने लगेगा