राज्यभर में डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान डेंगू के 41 नए मामले सामने आए हैं। पूरे राज्य में अबतक डेंगू के अब तक 1333 मरीज मिल चुके हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अस्पतालों में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इधर, देवघर सदर अस्पताल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है।
News On AIR | September 30, 2023 3:22 PM | Jharkhand | चिकनगुनिया | डेंगू | रांची
राज्यभर में डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी