July 1, 2024 8:58 PM

printer

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होंगे, जबकि सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी करते हुए पूर्व की अधिसूचना को विलोपित कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला