राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य के राज्यपाल के पद पर शपथ लेने के बाद कहा है कि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूवर्क करेंगे और राज्य की जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। आज राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथलेश ठाकुर, इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी तथा विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।
Site Admin | July 31, 2024 3:13 PM
राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य के राज्यपाल के पद पर शपथ लेने के बाद कहा है कि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूवर्क करेंगे और राज्य की जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे