राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और आयाम जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए स्वर्णिम दिन है, जब संपूर्ण मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह प्रतिष्ठित अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन पूरी मानवता के कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इससे सम्पूर्ण विश्व में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।
News On AIR | September 2, 2023 7:55 PM | Himachal Pradesh | Shimla
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी