राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने मुलाकात की। कुलपतियों ने उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता तथा जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।
Site Admin | July 29, 2024 7:00 PM
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने मुलाकात की