छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सरकार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य की वर्तमान स्थिति, किसानों को खरीफ फसल के लिए उपलब्ध कराए जा रहे खाद और बीज तथा प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
Site Admin | June 22, 2024 8:17 PM
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में सौजन्य मुलाकात की