राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्रों में कल होने वाले चुनाव के लिए सभी वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा है कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सौंपा है, उसका उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Site Admin | May 6, 2024 8:49 PM
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की