August 8, 2024 7:56 PM

printer

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक अरूण देव गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य में प्रशासन, कानून-व्यवस्था, माओवाद प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में केंंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारी सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो माओवादी आत्मसमर्पण कर रहें हैं, उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उपाय किए जाएं।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला