राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड में 5 हजार से अधिक गांवों में टीबी मुक्त अभियान की प्रगति की जानकारी दी। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को बताया कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नति के लिए नवाचार युक्त प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूरा होने के अवसर पर नैनीताल राजभवन और मानसखण्ड भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।
Site Admin | July 12, 2024 7:23 PM
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की