राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों की कल होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी है। लोकसभा सीटों के साथ बागीडोरा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी कल सुबह आठ बजे शुरू होगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीन गुप्ता ने बताया है कि मतगणना के लिए 13 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्य में 56 मतगणना निरीक्षक नियुक्त किए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Site Admin | June 3, 2024 9:19 PM
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों की कल होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी