March 28, 2024 7:53 AM

printer

राजस्थानः दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी

राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 13 लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के साथ ही आज से टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और बारां-झालावाड़ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जहां दूसरे चरण के साथ ही उपचुनाव होगा। इस बीच, पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य की 12 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया कल पूरी हो गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला