राजधानी रांची स्थित पुलिस लाइन में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गयी है। इसमें 65 अंक अर्जित कर रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। वहीं 33 अंक के साथ गुमला दूसरे और 15 अंक के साथ एसएमपी तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि जल्द ही सभी जिला पुलिस मुख्यालयों में खेलों के आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया जायेगा।
Site Admin | June 29, 2024 4:14 PM
राजधानी रांची स्थित पुलिस लाइन में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न